प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश | 16 दिसंबर 2025
जनपद प्रतापगढ़ के थाना फतनपुर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंगलवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।
एसपी प्रतापगढ़ द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत शातिर व इनामिया अभियुक्तों की त्वरित और प्रभावी गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना फतनपुर के पुलिसकर्मियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में थाना फतनपुर के उप निरीक्षक राहुल कुमार , उप निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं आरक्षी आशुतोष तिवारी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी और निष्ठावान पुलिसकर्मी ही जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आगे भी इसी प्रकार ईमानदारी, साहस और तत्परता के साथ कर्तव्य पालन करने के लिए प्रेरित किया।