Spread the love

फतनपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर में बुधवार को पुलिस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंकज तिवारी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई।

फीता काटकर पुलिस बूथ का उदघाटन करते क्षेत्राधिकारी रानीगंज ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि पुलिस बूथ खुलने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे लोगों को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहूलियत होगी।

वहीं थानाध्यक्ष फतनपुर मनीष त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस बूथ शुरू होने से आसपास के गांवों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। इससे छोटी-बड़ी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक अमरनाथ यादव प्रदीप मौर्या, सुवंसा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार, उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, एंटी रोमियो प्रभारी रेखा देवी, गीता, सारिका, मीना सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इसके अलावा ग्राम प्रधान परसामऊ विनोद, अमराई प्रधान मुन्ना लाल, विनोद मिश्र, हरिपालमऊ प्रधान राकेश कुमार, व्यापार मंडल रामापुर अध्यक्ष संजय मिश्रा समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *