Spread the love
 
प्रतापगढ़ के 159 पंचायत भवनों में संचालित होंगे डाकघर
प्रतापगढ़ के 159 पंचायत भवनों में संचालित होंगे डाकघर
की स्वीकृति मिल गई है। इससे ग्रामीणों को डाक, आधार अपडेट और डिजिटल सेवाएं गांव में ही मिलेंगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब प्रतापगढ़ के 159 पंचायत भवनों में डाकघर संचालित किए जाएंगे। अधीक्षक डाकघर की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। पंचायत भवनों में डाकघर खुलने से ग्रामीणों को पत्र, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर सहित अन्य डाक सेवाएं अपने गांव में ही उपलब्ध होंगी। पांच ग्राम पंचायतों को मिला मिनी सचिवालय भवन प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न विकास खंडों की पांच ग्राम पंचायतों को मिनी सचिवालय भवन भी आवंटित किए गए हैं। शासन से प्राप्त धनराशि से इन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2026 तक सभी मिनी सचिवालय पूरी तरह संचालित हो जाएंगे, जिससे पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। 📢 अधिकारियों के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिव को पत्र जारी कर पंचायत भवन में डाकघर स्थापना हेतु कक्ष आरक्षित करने और सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *